आज 7 नवंबर को बाहुबली की देवसेना यानि South actress Anushka Shetty अपना 39 वां जन्मदिन मना रही हैं| अनुष्का उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत से साउथ इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया हैं| अभिनेत्री ने South Indian film industry की प्रगति में बहुत योगदान दिया है। फिल्म बाहुबली में अनुष्का ने एक अलग ही प्रतिभा निभाई थी, जिसको फैंस शायद ही भूल पाएंगे| अनुष्का और सुपरस्टार प्रभास की जोड़ी वहीँ से हिट हैं, और लोग उन्हें एक साथ फिर से देखना चाहते हैं| दोनों की जोड़ी को साउथ की हिट जोड़ी माना जाता हैं|
आपको बता दे South actress Anushka Shetty ने बाहुबली के अलावा कई फिल्मो में काम किया हैं और इसी साल 2020 में उनकी एक थ्रिलर फिल्म अमेज़न पर रिलीज़ हुई हैं, जिसमे उन्होंने बॉलीवुड एक्टर R. Madhavan के साथ काम किया हैं| आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनकी कुछ हिट फिल्मो के बारे में बताएंगे, जिसमे अनुष्का ने बेहतरीन काम किया हैं|
Baahubali
सुपरस्टार Prabhas की 2015 में आई फिल्म Baahubali: The Beginning में Anushka Shetty ने देवसेना का रोल निभाया था, हालाँकि फिल्म के दूसरे पार्ट Baahubali 2: The Conclusion में वह लीड रोल की भूमिका में नज़र आई थी| फिल्म में वह कुंतल साम्राज्य की राजकुमारी, देवसेना एक कुशल लड़ाकू और एक महान तीरंदाज है। अमरेन्द्र बाहुबली को कुंतल साम्राज्य की यात्रा के दौरान उनसे प्यार हो जाता है। देवसेना बाहुबली से शादी करती है, उसके बच्चे का नाम होता हैं महेंद्र बाहुबली| फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे|
Nishabdham (Silence)
हाल ही में 2 अक्टूबर को अनुष्का शेट्टी की फिल्म Nishabdham रिलीज़ हुई हैं, जिसमे उनके साथ एक्टर R. Madhavan, Michael Madsen और Anjali मुख्य भूमिका में हैं| Hemant Madhukar द्वारा निर्देशित और Kona Venkat और T. G. Vishwa Prasad द्वारा सह-निर्मित यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म हैं| इसमें जब एक विश्व प्रसिद्ध सेलो खिलाड़ी एक घर में मृत पाया जाता है जिसे हॉन्टेड माना जाता हैं, तो उसके शुभचिंतक और अधिकारी यह देखने के लिए जांच करते हैं कि क्या यह वास्तव में एक अलौकिक व्यक्ति का काम है। फिल्म में अनुष्का एक अलग लुक में नज़र आई हैं|
Bhaagamathie
2018 में आई G. Ashok द्वारा निर्देशित फिल्म ‘Bhaagamathie’ एक हॉरर एक्शन फिल्म हैं जिसमे अनुष्का ने एक का IAS का रोल निभाया हैं, फिल्म में अनुष्का Jayaram के साथ नज़र आई हैं| फिल्म चंचला (अनुष्का) की कहानी है, जो अपने मंगेतर की हत्या के लिए जेल गई थी। Chanchala Reddy, एक IAS officer, जिसे पूछताछ के लिए एक प्रेतवाधित घर में कैद किया गया है। हालांकि, चीजें एक अप्रत्याशित मोड़ लेती हैं, जब उसके पास एक आत्मा आ जाती हैं| इस फिल्म का रत्न, बेशक, अनुष्का शेट्टी है। उन्होंने बहुत ही ग्रेस और टैलेंट से भागमथी की भूमिका निभाई हैं|
Mirchi
Koratala Siva द्वारा निर्देशित 2013 में आई फिल्म Mirchi एक एक्शन फिल्म हैं, जिसमे एक प्यारी सी लव स्टोरी को दिखाया गया हैं| फिल्म में आपके पसंदीदा अनुष्का और प्रभास हैं| फिल्म में वीनू (Anushka Shetty) और जय (Prabhas) प्यार में पड़ जाते है जब जय उसकी मदद करता है और अपने अच्छे कामों से अपने परिवार का दिल जीतने में कामयाब होता है। हालांकि, वह इस बात से अनजान है कि वह एक राइवल परिवार से है। और वहीँ से उनके रिलेशनशिप में दिक्कते आना शुरू हो जाता हैं| फिल्म को अमेज़न प्राइम पर आप देख सकते हैं|
Khaleja
2010 में आई Trivikram Srinivas द्वारा निर्देशित फिल्म Khaleja एक एक्शन फिल्म हैं जिसमे Anushka Shetty (सुभासिनी) और Mahesh Babu (राजू) एक कैब ड्राइवर के रूप में नज़र आए हैं| इसमें एक गाँव एक अज्ञात बीमारी से ग्रस्त है, जिससे हर महीने कई लोग मारे जाते हैं। एक भविष्यवाणी के अनुसार, एक देवता गांव को बचाएगा, और यह अलौकिक क्षमता एक कैब ड्राइवर राजू में पाई जाती हैं| South actress Anushka Shetty ने फिल्म में एक कॉमिक भूमिका निभाई हैं, हाल ही में अक्टूबर में फिल्म को 10 साल पुरे हुए हैं|
Anushka Shetty ने फिल्म के लिए बढ़ाया था 20 kg वेट
इसके अलावा South actress ने Arundhati, Size Zero, Singam, Rudhramadevi, Arundhati, Vaanam, Don, Yennai Arindhaal जैसी कई हिट फिल्मो में काम किया हैं| अनुष्का ने फिल्म Size Zero (2015) में सौंदर्या के किरदार के लिए 20 किलो वज़न बढ़ाया था| खबरों के मुताबिक, उन्होंने इसे एक चुनौती के रूप में लिया क्योंकि यह अभिनेत्री के लिए बहुत मुश्किल काम था। अनुष्का शेट्टी बेंगलुरु से हैं और उनका असली नाम ‘Sweety Shetty’ हैं, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम बदला था| बाहुबली के निर्देशक राजामौली हमेशा उन्हें स्वीटी कहते हैं।
South actress Anushka Shetty को स्टार्स ने किया विश
अनुष्का शेट्टी को इंडस्ट्री के कई लोगो ने सोशल मीडिया पर विश किया हैं जिसमे Rana Daggubati, Keerthy और Tamannah सहित कई स्टार्स शामिल हैं| उनके Baahubali और Rudhramadevi co-star Rana Daggubati ने सबसे पहले उन्हें विश किया हैं, उन्होंने लिखा, ”Happy birthday to the best co-star, friend, human I’ve met..have an awesome year,@MsAnushkaShetty #HBDAnushkaShetty”
Happy birthday to the best co-star, friend, human I’ve met..have an awesome year…..@MsAnushkaShetty #HBDAnushkaShetty pic.twitter.com/UElXIaITRe
— Rana Daggubati (@RanaDaggubati) November 6, 2020
फिल्म बाहुबली में अवंतिका की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस Tamannaah ने अनुष्का को विश करते हुए लिखा हैं, “Dearest @MsAnushkaShetty, You are an actress par excellence and an even wonderful soul. I hope that you have the greatest birthday ever! Here’s the CDP for all your fans”
अपने 41 वें बर्थडे पर Prabhas ने किया इंस्टाग्राम पर यह खूबसूरत वीडियो शेयर