BCCI के 39वें अध्यक्ष बनाये गए सौरव गांगुली, BCCI ने की आधिकारिक घोषणा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज अधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के 39वें अध्यक्ष चुन लिए गए। एनुअल जनरल मीटिंग से पूर्व ही गांगुली को बोर्ड के पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में चुन लिया गया है। सौरव गांगुली को इस पद के लिए बिना किसी विरोध के चुना गया है। इसकी जानकारी BCCI ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है।

सौरव गांगुली बुधवार को BCCI के मुख्यालय पहुंचे थे। BCCI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सौरव गांगुली की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “आधिकारिक रूप से सौरव गांगुली औपचारिक रूप से BCCI के अध्यक्ष के रूप में चुने गए।”

47 वर्षीय गांगुली की इस नई टीम में युवाओं को अवसर दिया गया है, जो अपनी ऊर्जा एवं नई सोच से भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने में दादा की मदद करेंगे। गांगुली की इस नई टीम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह को बीसीसीआइ के नए सचिव के रूप में, उत्तराखंड के महिम वर्मा बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में , बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल को बोर्ड के कोषाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी मिली है।

तीसरे टेस्ट से शाहबाज़ नदीम ने भारतीय टीम में किया डेब्यू

10 माह तक ही रहेगा ‘दादा’ का कार्यकाल

सौरव गांगुली करीब दस महीने ही बोर्ड अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। बोर्ड के नए नियमों के अनुसार कोई भी मेंबर लगातार छह साल तक ही क्रिकेट बोर्ड के किसी पद पर पदासीन रह सकता है। क्यूंकि गांगुली 5 साल 2 महीने बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके है इसलिए BCCI में उनका कार्यकाल सिर्फ 10 महीने का रहेगा।

About Author