गांधी जयंती पर सोनिया, राहुल एवं प्रियंका करेंगे पदयात्रा।

महात्मा गाँधी कि 150वीं जयंती  को लेकर राजनीतिक हल-चल तेज़ हो गयी है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों इस मौके को हांथों-हाथ ले रहे है। इस मौके पर दोनों पार्टियों ने पदयात्रा नीकालने का ऐलान किया है।ऐसा कई राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर हो रहा है।

महाराष्ट्र के वर्धा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी, दिल्ली में सोनिया व उ.प्र. में प्रियंका गाँधी वाड्रा द्वारा पदयात्रा निकाली जाएगी। जिसमे से महाराष्ट्र और दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने है।

पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस ने देश को बर्बाद किया

कांग्रसे की पदयात्रा में समर्थक गांधी जी की तस्वीर वाली टोपी पहनकर भाग लेंगे। राहुल गाँधी महाराष्ट्र के वर्धा जिले के सेवाग्राम में पदयात्रा की कमान सम्भालेंगें। यही सेवादल की कार्यसमिति की बैठक भी होनी है। कांग्रेस का कहना है उसका उद्देश्सय महात्मा गांधी की विचारधारा को मजबूत करने का है।

इससे पहले, भाजपा ने 2 अक्टूबर से गांधी संकल्प यात्रा शुरू करने का ऐलान किया था। इसमें भाजपा के प्रत्येक सांसद को 15 दिनों में 150 किमी की पदयात्रा करनी है। इसमें जिसमे देश भर से कई बीजेपी संसद और विधायक हिस्सा लेंगे। इस यात्रा में लगभग 3230 बीजेपी नेताओं की ड्यूटी  लगायी गयी है।

About Author