Thallium Case: दामाद ने इराक तानाशाह के तरीके का उपयोग कर मारा ससुराल वालों को

Thallium case
image source - google

दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी वरुण अरोड़ा ने अपने सुसुराल वालों को मारने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। उसने खाना अपने हाथ से बनाया और उसमें थैलियम मिलाकर अपने ससुराल वालों को खिला दिया। इससे सास की मौत हो गयी और बीवी कोमा में चली गयी।

ससुर को दामाद पर शक हुआ और इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। जिसके बाद पपोलिस ने पूरे मामले की जाँच की और जो खुलासा हुआ उसने सभी के होश उड़ा दिए।

इराक तानाशाह के तरीके का किया उपयोग

पुलिस ने वरुण अरोड़ा के घर में छापेमारी की और उसके लैपटॉप और मोबाइल को कब्जे में लेकर जाँच की। लैपटॉप में ब्राउसिंग हिस्ट्री जब पुलिस ने देखि तो पूरा मामला सीसे की तरह साफ़ हो गया। उसमें वरुण अरोड़ा ने थैलियम के बारे में कई बार सर्च किया था और इराक तानाशाह सद्दाम हुसैन की किताब भी पढ़ी थी जिसमे उसने अपने दुश्मनों को मारने के लिए थैलियम का उपयोग किया था।

पुलिस ने जब पूछताछ की तो वरुण अरोड़ा ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा अपमानित महसूस होने पर उसने अपने ससुराल वालों को थैलियम जहर दे दिया।

DCP वेस्ट उर्वीजा गोयल ने बताया, “आरोपी ने बताया कि उसने 31 जनवरी को मछली बनाकर उसे अपने ससुराल ले गए थे। उन्होंने मछली में थैलियम जहर मिला दिया था। जिसे खाने के बाद देवेंद्र शर्मा की पत्नी और बहु की मौत हो गयी। जबकि बेटी अस्पताल में मौत से लड़ रही है।

लड़की की फोटो-वीडियो एडिट कर अश्लील बनाकर करता था ब्लैकमेल, पुलिस ने इस तरह धरदबोचा

आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से बचे हुए थैलियम जहर को भी बरामद किया गया है। अब आगे की क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 × five =