विकास दुबे की संपत्तियों के बारे में अब जांच करेगी SIT

विकाश दुबे के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद अब उसकी सम्पत्तियो की जांच करने के लिए एसआईटी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है | विकास दुबे के पास कितनी संपत्ति है और उसने उसको कैसे अर्जित किया उसके कौन-कौन साथी है इन सबकी जांच करने के लिए एसआईटी की टीम बिकरू गांव पहुँच चुकी है |

आपको बता दे की 2/3 की रात में बिकरू गांव में विकास दुबे आठ पुलिस कर्मियों को मौत के घाट उतारने के बाद फरार हो गया था | जिसके बाद उसकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस की कई टीम लगाई गयी थी | उज्जैन में विकास दुबे को गिरफ्तार करने के बाद जब 9 जुलाई को कानपुर लाया जा रहा था तब वो पुलिस की रिवाल्वर छीनकर फायर करते हुए भागने लगा था |

पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए विकाश दुबे को मार गिराया था | विकाश दुबे के मारे जाने के बाद उसकी कई सम्पत्तियो का ब्यौरा मिला था जिसकी जांच करने के लिए एसआईटी टीम कानपुर के बिकरू गांव पहुँच चुकी है |

एसआईटी की टीम निम्न बिन्दुओ पर जांच करेंगी
1 – घटना के पीछे विकास दुबे पर जो भी मामले चल रहे है उसपर क्या कार्यवाही हुयी?
2 – विकाश के साथियो पर क्या कार्यवाही की गयी,जमानत रद्द करवाने के लिए क्या कार्यवाही की गयी?
3 – विकास के खिलाफ कितनी शिकायते आई,,क्या चौबेपुर थाना अध्यक्ष और जिले के अन्य अधिकारियो ने क्या जांच करी।
4 – विकास और उसके साथियो पर गैंगस्टर एक्ट,गुंडा एक्ट एनएसए के तहत क्या कार्यवाही की ।गयी,,कार्यवाही करने में बरती गयी लापरवाही की भी होंगी जांच।
5 – विकास और उसके साथियो के पिछले एक साल में काल डीटेल रिपोर्ट की भी जांच होंगी।
6 – विकास के संपर्क में आने वाले पुलिस कर्मियों की मिलीभगत के सबूत मिलने पर कड़ी कार्यवाही की अनुशंसा की जायेगा।
7 – घटना के दिन पुलिस को आरोपियों के पास हथियारों और फायर पावल की जानकारी कैसे नहीं मिली?
8 – इसमें हुयी लापरवाही की जांच और थाने को भी इसकी जानकारी नहीं थी इसपर भी जांच होंगी।
9 – अपराधी होने के बावजूद भी विकास और उसके साथियो को हथियारों के लाइसेंस किसने और कैसे दिए ?

रिपोर्ट:- दिवाकर श्रीवास्तव…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

15 − four =