महाराष्ट्र की राजनीति आजकल चरम पर चल रही है। महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार कंगना रनौत पर हर तरफ से हावी होती नजर आ रही है। आरोप सिर्फ शिवसेना की तरफ से ही नहीं लगाया जा रहा है अपितु कंगना रनौत और विपक्ष की भाजपा सरकार भी शिवसेना पर एक के बाद एक वार कर रही है। इस बार शिवसेना ने अपने मुखपत्र “सामना” में कंगना रनौत के साथ-साथ देश के राष्ट्रवादी कलाकार कहे जाने वाले अक्षय कुमार को भी घेरे में ले लिया है।
मुंबई को पाकिस्तान कहने के पीछे किसी का हाथ
शिवसेना पार्टी की तरफ से कहा गया है की कंगना ने मुंबई को पाकिस्तान कहा है इसके पीछे किसी का हाथ जरूर है, यह जानना जरूरी है की इनके पीछे कौन है ?
महाराष्ट्र सरकार का तानाशाह रवैया, कंगना से इस वजह से दिखा रही निजी दुश्मनी
साथ ही साथ पार्टी ने बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों को भी इस मामले में चुप्पी साधने पर तंज कसा, उन्होंने कहा “कम से कम अक्षय कुमार और बड़े कलाकारों को सामने आना ही चाहिए था। मुंबई की धरती ने उन्हें भी बहुत कुछ दिया है। सामना में कहा गया की मुंबई में मुश्किल दौर आ गया है और सभी धरत पुत्रों को एक साथ आना चाहिए। ”
कम से कम आधे फ़िल्मी हस्तियों को सामने आना चाहिए
बॉलीवुड की हस्तियों पर तंज कसते हुए सामना में लिखा गया, ‘पूरे नहीं, कम-से-कम आधे हिंदी फिल्म जगत को तो मुंबई के अपमान के विरोध में आगे आना ही चाहिए था। कम-से-कम अक्षय कुमार आदि बड़े कलाकारों को तो सामने आना ही चाहिए था। मुंबई ने उन्हें भी दिया ही है। मुंबई ने हर किसी को दिया है लेकिन मुंबई के संदर्भ में आभार व्यक्त करने में कितनों को तकलीफ होती है।’