शिवपाल सिंह यादव ने शुरू किया 2022 के चुनाव की तैयारियां

google

उत्तर प्रदेश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने 2022 में होने वाले चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। लखनऊ के सरोजिनी नगर क्षेत्र में शिवपाल सिंह यादव ने एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वह उन्नाव के किसानों से मुलाक़ात करने के लिए जा रहे थे।

निजी कार्यक्रम में शिवपाल सिंह यादव ने एक बयान देकर उत्तर प्रदेश की सियासत को फिर से हवा दिया है। उन्होंने कहा कि अगला सीएम अखिलेश ही होंगे और वह उनके साथ हाथ मिलाने के लिए भी तैयार हैं।

विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर स्वतंत्र देव ने किया बैठक

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पारिवारिक झगडे के बाद अपनी एक अलग पार्टी बना लिया था। शिवपाल यादव पहले समाजवादी पार्टी के राजनेता थे। उन्होंने 29 अगस्त 2018 को अपनी पार्टी की स्थापना की थी। अब यह पार्टी चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड एक राजनितिक दल है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का स्थाई कार्यालय प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में स्थित है और इसका कैम्प कार्यालय भी लखनऊ में ही बना हुआ है।

About Author