शिवसेना ने कहा बीजेपी किसानों और नौजवानो से कर रही सौतेला व्यवहार

source - google

UP : उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव बहुत मायने रखते है। हर कोई अपना दांव उत्तर प्रदेश में लगा रहा है। बीजेपी की पुरानी साथी शिव सेना ने भी आज दारुल साफा में प्रदेश के जिला एवं नगर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सरकार पर हमला बोलते हुए प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने कहा की यूपी सरकार कानून व्यवस्था में फेल हो चुकी है। ब्राम्हणों के साथ अव्यवहार कर रही है।

प्रदेश में स्वस्थ व्यवस्था का बुरा हाल है। उन्होंने आगे अपनी बात में कहा की प्रदेश में बेरोजगारी और मंहगाई का अम्बार है, कोर्ट के आदेश के बाद भी स्कूलों में 15 % फीस माफ नहीं की गई। सरकार नौजवानो और किसानो से सौतेला व्यवहार कर रही है। शिव सेना हर सीट पर अपना प्रत्यासी उतारेगी। शिव सेना प्रदेश की आवाज़ बनकर लोगों के बीच जाएगी और बीजेपी को सबक सिखाएगी।

शिव सेना के प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने इसपर आगे कहा कि सभी विधानसभाओं में संगठनो को मजबूत करने के लिए कोऑर्डिनेटर रखे जा रहे है। जल्द ही प्रदेश प्रतिनिधि मंडल महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने के बाद चुनाव व संगठन की रिपोर्ट जारी की जाएगी। इस अवसर पर बुंदेलखंड प्रभारी राजेश साहू, सह प्रभारी रतन ब्रम्हचारी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष फुरकान खान समेत जिला एवं नगर प्रमुख उपस्थित रहे।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

sixteen − sixteen =