लम्बित मुकदमों का शीघ्र ही करें निस्तारण- रवीन्द्र जयसवाल

Google

उत्तरप्रदेश – स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवीन्द्र जायसवाल ने आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों की राजस्व से सम्बन्धित समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार, गौतमबुद्धनगर में की। श्री जायसवाल ने सम्बन्धित अधिकारियों से मण्डलों से राजस्व प्राप्ति में हो रही कमी तथा कमी को दूर करने के लिए उनकी कार्ययोजना की जानकारी मांगी तथा राजस्व प्राप्ति के लक्ष्यों को प्राप्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन राज्यमंत्री ने दिया निर्देशन 

स्टाम्प मंत्री ने विभाग के सभी सक्षम अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि दिसम्बर माह में 04 वर्ष से ज़्यादा लम्बित मुकदमों का तथा जनवरी माह में 03 वर्ष से लम्बित मुकदमों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

सीएम योगी की कैबिनेट बैठक ख़त्म ,34 प्रस्तावों को मंजूरी

उन्होंने सभी पेंडिंग आर0सी0 की वसूली की कार्यवाही जल्द से जल्द करने के भी निर्देश दिये।

बैठक में अपर महानिरीक्षक, श्री कृष्ण कुमार, विशेष सचिव, श्री देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, अपर महानिरीक्षक, श्री अरविंद सिंह चंदेल के साथ ही सम्बंधित मंडलों के उप महानिरीक्षक एवं सहायक निरीक्षक उपस्थित थे।

About Author