जाने सील किए गए इलाकों में क्या होगा और क्या नहीं

15 district sealed up
Image source - Zee News

देश में बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 जिलों को पूरी तरह से सील करने का आदेश दे दिया है। जिन 15 जिलों को यूपी सरकार ने सील किया है, उनके नाम है नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ, आगरा, शामली, सहारनपुर, कानपुर, वाराणसी, मेरठ, फिरोजाबाद, सीतापुर, बरेली, बुलंदशहर, महाराजगंज । यदि आप भी इन जिलों में से किसी में भी रहते हैं तो आपको यह जान लेना आवश्यक है की आज से आपको क्या करना है और क्या नहीं।

कोविड-19: Arogya Setu App डाउनलोड करना सरकार कर सकती अनिवार्य

1. लॉकडाउन के दौरान जो छूट मिलती थी, वह अब नहीं मिलेगी।
2. सील किए गए इलाकों में सिर्फ पुलिस, सफाईकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, एंबुलेंस, होम डिलीवरी की एंट्री होगी
3. मेडिकल स्टोर हॉस्पिटल खुले रहेंगे
4. राशन की दुकानें, बैंक बंद रहेंगे
5. सील किए गए इलाकों में पुलिस लगातार गश्त करती रहेगी
6.इन इलाकों को सैनिटाइज किया जाएगा
7. सील किए गए इलाकों में मीडिया कवरेज भी नहीं कर सकेगी। (दफ्तर आ जा सकते हैं)
8. किसी को कोई आवश्यकता है तो वह 1800 419 2211 पर कॉल कर सकता है या पुलिस से भी संपर्क कर सकता है।
9. आवश्यक कार्य हेतु घर से बाहर निकलते हैं तो मास्क लगाना अनिवार्य।

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 15 जिले किए गए सील

उत्तर प्रदेश के बाद देश की राजधानी दिल्ली ने भी 20 हॉटस्पॉट को सील किया गया है और मध्यप्रदेश में भी चिन्हित इलाकों को कुछ दिनों के लिए सील कर दिया गया है। जिन लोगों को पहले पास दिए गए थे, उन लोगों के पास भी निरस्त किए जाएंगे। सिर्फ आपात सेवाएं चालू रहेंगी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 × 1 =