संभल : नए साल में जिले को मिलेगी महिला थाना और पिंक पुलिस चौकियों की सौगात…

women police station and pink police posts.
Sambhal

संभल :। जिला बनने के 7 साल बाद जिले को नए साल में महिला थाना और पिंक पुलिस चौकियों की सौगात मिलेगी जनपद के एसपी चक्रेश मिश्र की पहल पर पीड़ित महिलाओ की सुनवाई के लिए जिले में 1 महिला थाना और 2 पिंक पुलिस चौकी स्थापित किए जाने की तैयारी की जा रही है। जिले में पीड़ित और आपराधिक मामलो की आरोपी महिलाओ के लिए अस्थाई महिला सरंक्षण केंद्र भी बनाया जाएगा।

बी ओ दरअसल बर्ष 2013 में संभल को जनपद घोषित किया गया था जनपद घोषित होने के बाद जनपद के बहजोई में जिला मुख्यालय स्थापित कर सभी बिभागो के कार्यालय भी बनाए गए थे बहजोई में कृषि मंडी परिसर में पुलिस लाइन भी बनाई गई थी कई नई पुलिस चौकिया भी स्थापित की गई लेकिन पूरे जनपद में पीड़ित महिलाओ की सुनवाई के लिए कोई महिला थाना और न ही कोई पुलिस चौकी स्थापित की गई जिसकी बजह से पीड़ित महिलाओ को अपनी फ़रियाद लेकर थानों और पुलिस चौकियों में पुरुष पुलिस कर्मियों के सामने गुहार लगानी पड़ती थी।

हद तो यह है की जनपद के थानों और पुलिस चौकियों में अपनी फ़रियाद लेकर आने बाली और आपराधिक मामलो की आरोपी महिलाओ को ठहराने के लिए जनपद में कोई नारी सरंक्षण केंद्र भी नहीं है जिसकी बजह से पीड़ित और आपराधिक मामलो की आरोपी महिलाओ को समाजसेवियों की कस्टडी में दे दिया जाता है समाजसेवी संस्थाओ और जनप्रतिनिधियो के प्रयासों से लगभग 1 महीने पहले एसपी कार्यालय से सटे 1 कोठरी नुमा कमरे में अस्थाई महिला थाना बनाया गया है जिसमे महिला पुलिस कर्मियों के वैठने के लिए समुचित स्थान तक नहीं है न ही जनपद की महिलाओ को इस अस्थाई महिला थाने की जानकारी नहीं है।

लेकिन अब जनपद के नए एसपी चक्रेश मिश्र के प्रयासों से संभल जनपद बनने के 7 साल बाद नए साल में जनपद को महिला थाना और पिंक पुलिस चौकियों की सौगात मिलने जा रही है। एसपी चक्रेश मिश्र ने जानकारी देते हुए जी मीडिया को बताया की जनपद में पीड़ित महिलाओ की सुनवाई के लिए अभी तक कोई स्थाई महिला थाना व पुलिस चौकी नहीं थी ,यह जानकारी सामने आने के बाद संभल में जल्द ही स्थाई महिला थाना और गुन्नौर व् चंदौसी में १-१ पिंक पुलिस चौकी स्थापित की जाएंगी। पीड़ित महिलाओ को ठहराने के लिए चंदौसी के सरकारी हास्पीटल में 2 कमरे चिन्हित कर लिए गए जिसमे पुलिस सुरक्षा में पीड़ित महिलाओ को ठहराने की व्यवस्था की जाएगी। आपराधिक मामलो की आरोपी महिलाओ को बबराला तहसील में गेस्ट हाउस में रखे जाने की व्यवस्था की जा रही है। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया की महिला थाना और पिंक पुलिस चौकी स्थापित होने बाद जोन के एडीजी अविनाश चंद्र जल्द ही चंदौसी में पिंक चौकी का उद्धघाटन करेंगे।

रिपोर्ट:-सतीश सिंह…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

two − 1 =