संभल: प्रथमा बैंक की शाखा में जालसाजों द्धारा 5 लाख का चैक चोरी

sambhal news
sambhal news

संभल। यूपी के  संभल जिले के चंदौसी में प्रथमा बैंक की शाखा में जालसाजों द्धारा 5 लाख का चैक चोरी कर पेट्रोल पम्प मालिक के खाते से 5 लाख की रकम निकाले जाने की जालसाजी का मामला सामने आया है। पेट्रोल पम्प मालिक ने बैंक कर्मियों पर जालसाजी का आरोप लगाते हुए महिला बैंक कर्मी और चपरासी के खिलाफ चंदौसी कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जाने क्या है पूरा मामला

संभल पेट्रोल पम्प मालिक गौरव सिंह का आरोप है की 11 सितम्वर को उन्होंने मुंबई की न्यारा एनर्जी लिमिटेड कम्पनी के पक्ष में नेफ्ट करने के 5 लाख का चैक चंदौसी की प्रथमा बैंक शाखा में जमा कराया था। जिसे बैंक की महिला कर्मी रिचा और चपरासी सुमित ने चैक में जालसाजी कर 5 लाख की रकम निकाल ली। खाते से रकम निकाले जाने का मैसेज मोबाइल पर आने के वाद उन्होंने बैंक शाखा प्रबंधक से सम्पर्क किया। तो शाखा प्रबंधक ने कोई भी संतोषजनक जबाब नहीं दिया।

Mukesh Kumar Prathama Bank Branch Manager
Mukesh Kumar Prathama Bank Branch Manager

पेट्रोल पम्प मालिक ने बैंक कर्मियों पर जालसाजी कर 5 लाख की रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए कहा की नेफ्ट लिखा चैक कैश न देने के नियम और विना उनसे कन्फर्म किए इतनी बड़ी रकम का जालसाजों को भुगतान कैसे कर दिया गया। पेट्रोल पम्प मालिक गौरव सिंह ने बैंक की महिला कर्मी रिचा और चपरासी पर जालसाजी कर 5 लाख की रकम हड़पने के आरोप में चंदौसी कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट- सतीश सिंह

 

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 × four =