रूस ने यूक्रेन पर सुबह ही हमला कर दिया जवाबी कार्रवाई में यूक्रेन ने रूस के पांच विमान और एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया। यूक्रेन की राजधानी कीव पर तो क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया है जिसमें रूस का कहना है कि यूक्रेन मिलिट्री बेस को तबाह कर दिया गया है।
पुतिन ने सैन्य कार्रवाई का ऐलान करते हुए धमकी भी दी कि इस मामले में कोई दखल न दे। इसके अलावा पुतिन ने कहा कि युद्ध को रोका नहीं जा सकता है और उनका लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है। पुतिन ने यूक्रेन की सेना को कहा है कि वह हथियार डालें और अपने घर जाएं।
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के आसार, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दिया बातचीत का प्रस्ताव
यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि पुतिन ने पूर्ण पैमाने पर आक्रमण करना शुरू कर दिया है। शांतिपूर्ण यूक्रेन पर हमला हुआ है। यह आक्रामकता का युद्ध है। यूक्रेन इसमें खुद कि रक्षा करेगा और जीतेगा। वहीं कीव में नोटम के चलते एयर इंडिया कि फ्लाइट भी वापस आ गई है।
Update:- यूक्रेन में हमले के साथ ही अब 7 नागरिकों की मृत्यु की पुष्टि यूक्रेन ने की है।
. भारत सरकार ने यूक्रेन के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किये है। 1800118797, 91-1123012113