26 जनवरी को गणतंत्र दिवस वाले दिन ट्रैक्टर रैली निकाली गयी थी और इसमें शामिल कुछ प्रदर्शनकारियों ने जैम कर हंगामा किया और लाल किले पर झंडा फैराया था। इसके साथ ही पुलिस पर भी हमला किया, जिसमें 510 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसी मामले में अब कार्यवाही तेज़ हो गयी है।
दीप सिद्धू, रजोत सिंह, गुरजंत सिंह पर एक लाख रूपए का इनाम रखा गया है। इसके साथ ही जजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह पर 50000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
राज्यसभा: AAP के 3 सांसद हुए निलंबित, ये है वजह
पुलिस इन सभी की तलाश में है खासकर दीप सिद्धू की। इस बीच दीप सिद्धू ने अपने कई वीडियो जारी किये। जिस्मने वो कहता नजर आया की उसने कुछ गलत नहीं किया है और न ही किसी को भड़काया है। मुझे फ़साने का प्रयास किया जा रहा है।