समय के अचानक बदलने से खिलाड़ियों में आक्रोश

image suorce -google

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के उत्तर प्रदेश स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के बाहर एथलेटिक के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। खिलाड़यों की प्रदर्शन करने की वजह समय के अचानक बदलाव होने के खिलाफ है। सभी खिलाड़ियों का कहना है की हमारा पहले प्रेक्टिस का समय सुबह 6:00 बजे का था। जो अब अचानक बदल दिया गया है। हम यह प्रदर्शन पुराने समय की दोबारा मांग के लिए कर रहे है।

समय के अचानक बदलने से खिलाड़ियों में आक्रोश फैला हुआ है। खिलाड़ियों का कहना समय बदलने से हमें पढ़ाई में दिक्कत होगी। इस दौरान संस्था के अधिकारी वह स्थानीय पुलिस खिलाड़ियों को समझाने में जुटे है। इस प्रदर्शन में एथलेटिक के नेशनल खिलाड़ी भी शामिल है। स्टेडियम प्रशासन के खिलाफ खिलाड़ियों ने प्रदर्शन कर आरोप लगाया है कि उनकी तैयारियों को प्रभावित करने और प्रदर्शन को खराब करने के लिए तुगलकी फरमान स्टेडियम प्रशासन द्वारा लागू किया गया है ।

खिलाड़ियों कहना है की हमारा पहले का समय सुबह 6 बजे से 9 बजे तक का था। लेकिन आज अचानक हमारे समय में परिवर्तन क्र दिया गया है। जिसको लेकर हम यह प्रदर्शन कर रहे है। हमें इस समय परिवर्तन से बहुत सी परेशानियों का सामना करना पद रहा है। इस समय परिवर्तन की वजह से हम स्कूल नहीं जा पाएंगे। उनका कहना है की यह हम सुबह से बैठे है हमें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। हमारी कोई सुनवाई भी नहीं हो रही है।

ऐसा करके हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हमें इस समय परिवर्तन के बारे में पहले से कोई सुचना नहीं दी गई थी। आज सुबह अचानक गेट पर केवल एक नोटिस लगा दी गई की समय का परिवर्तन कर दिया गया है। हमें इस समय परिवर्तन के बारे में कुछ नहीं पता की ऐसा क्यों किया गया। लेकिन शायद अंदर कोई परेशानी कोई परेशानी चल रही है जिसके चलते उसका गुस्सा हम पर निकला जा रहा है।

About Author