रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को नए वर्ष 2021 पर बड़ा तोहफा दिया है। 1 जनवरी से जियो से जियो और अन्य सभी नेटवर्क पर ऑफ नेट फ्री कॉलिंग कर सकेंगे। इसके साथ ही जिओ ने अपने प्लान भी
प्लान की कीमतें कम
डाटा | वैलिडिटी | जियो | कॉम्पिटीटर |
2GB | 28 दिन | 129 रुपए | 149 रुपए |
1GB/दिन | 24 दिन | 149 रुपए | 199 रुपए |
1.5GB/दिन | 28 दिन | 199 रुपए | 249 रुपए |
1.5GB/दिन | 84 दिन | 555 रुपए | 598 रुपए |
दरअसल TRAI ने 2019 में बिल एंड कीफ व्यवस्था लागू की थी। अब IUC शुल्क व्यवस्था समाप्त हो रही है। तो जिओ ने भी ऑफलाइन वॉइस शुल्क को वसूलना बंद कर दिया है। बता दें जब ट्राई द्वारा यह व्यवस्था लागू की गई थी तब जीयो ने कहा था कि इस व्यवस्था के खत्म होते ही वह भी शुल्क वसूलना बंद कर देंगे और ऐसा ही जियो ने किया।
सभी ग्राहकों को मिलेगा लाभ
जिओ के जिन ग्राहकों का प्लान 1 जनवरी 2021 के बाद समाप्त हो रहा है वह भी जियो टू जियो व अन्य सभी नेटवर्क जैसे Airtel, VI, BSNL आदि पर ऑफ नेट फ्री कॉलिंग कर सकेंगे।