दिल्ली में नाबालिग के साथ हुए रेप और हत्या के मामले ने पकड़ा तूल

    rape and murder

    दिल्ली में मासूम बच्ची से रेप के बाद हत्याकर उसको जलाये जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस घटना के बाद से धरना प्रदर्शन व आंदोलन शुरू हो गया है। कानपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने कैंडिल मार्च निकालकर मासूम को श्रद्धांजलि दी। साथ ही इस जघन्य घटना पर भाजपा सरकार को आड़े हाथो भी लिया।

    आपको बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद उसके शव को जला दिया गया था। इस जघन्य हत्याकांड के खिलाफ अब राजनैतिक हलचल शुरू हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में तिलक हाल से कैंडिल मार्च निकालकर नाबालिग को श्रद्धांजलि दी गई।

    कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी का कहना है कि दिल्ली में नौ साल की मासूम से बलात्कार करके उसको मार दिया और शव को जला दिया। भाजपा सरकार कहती है की लड़कियों को पढ़ाओ लेकिन हम कह रहे है कि पहले लड़कियों को बचाओ। कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री जी के लिए यह आम घटना है। अगर बड़ी घटना होती तो शायद वो उसके घर पहुंच जाते। उन्होंने कहा कि सभी लोगो को अपने घरो से निकलकर सन्देश देना चाहिए कि उस बच्ची के साथ हम है।

    तालाब में नहाने गए 3 बच्चे डूबे, परिवार सहित गांव में पसरा मातम

    बता दें पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। जिसमें पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट और अन्य प्रासंगिक धाराएं जोड़ी हैं। इसके साथ ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    About Author

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    fifteen − 9 =