रामायण ने तोड़े वो रिकॉर्ड्स जो और कोई शो नहीं तोड़ पाया

ramanand sagar ramayan
image source - google

रामानंद सागर की रामायण जिसकी प्रशंसा हम पिछले तीन दशकों से सुनते आ रहे हैं कि ऐसी रामायण ना आज तक बनी है और ना कभी बनेगी। 1988 में आई रामायण का ऐसा क्रेज था कि जब रामायण टीवी पर आती थी तो गलियों और सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। लगता था जैसे कर्फ्यू लगा हुआ है और इस बार सब कर्फ्यू (लॉक डाउन) जैसा माहौल है तो एक बार फिर रामायण का प्रसारण हुआ है। जोकि पूरे भारत के लिए बहुत खुशी की बात है।

लॉक डाउन के दौरान रामायण के पुनः प्रसारण ने दुनिया भर के टीवी चैनलों को टीआरपी के मामले में पछाड़ दिया है। रामानंद सागर की रामायण ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ लोगों ने इसे देखा। पूरी दुनिया में किसी भी शो को इतने व्यूज नहीं मिले, जितने सिर्फ रामायण को मिले हैं। इसी के साथ रामायण में विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। सबसे ज्यादा खुशी की बात यह है कि हॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय शो गेम ऑफ थ्रोंस को भी रामायण ने टीआरपी के मामले में बहुत पीछे छोड़ दिया है। तो भारतीय सिनेमा और टीवी शो कहां टिक सकेंगे।

इस लॉक डाउन के दौरान रामायण को बड़े-बुजुर्गों के साथ नौजवानों ने भी बहुत ज्यादा देखा। रामायण के पुनः प्रसारण के बाद से सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा प्रतिक्रिया नौजवानों की आई है। नौजवानों ने रामायण से बहुत कुछ सीखा कि किस तरह भाइयों में प्रेम होता है और एक सच्चा दोस्त किस तरह अपनी दोस्ती निभाता है। वहीं किस तरह से माता-पिता, गुरुजनों का सम्मान किया जाता है और रिश्ते कैसे निभाए जाते हैं, आदि बहुत कुछ सीखने को मिलता है। साधारण भाषा में कहा जाए तो रामायण ज्ञान का वह समुद्र है। जिसमें यदि इंसान डुबकी लगा ले तो वह जिंदगी में कभी भी असफल नहीं होगा और एक ज्ञानी महान पुरुष बनकर सामने आएगा।

रामानंद सागर की रामायण जिसका प्रसारण 1988 में हुआ था। इसमें जिन्होंने भी भूमिका निभाई उन्हें देखकर लगता है कि जैसे उनका जन्म ही रामायण में भूमिका निभाने के लिए हुआ था। फिर चाहे वे श्री राम की भूमिका निभा रहे अरुण गोविल हो या सीता माता की भूमिका निभाती दीपिका चिखलिया। इसके साथ ही लक्ष्मण जिनका वास्तविक नाम सुनील लहरी और हनुमान जिनका वास्तविक नाम दारा सिंह है। इन सभी ने रामायण में अपनी भूमिका को बखूबी निभाया। जिसकी वजह से इनको आज भी भगवान की तरह ही। वो मान-सम्मान मिलता है। जो आज तक बॉलीवुड से हॉलीवुड तक किसी अभिनेता को भी नही मिला।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five + 11 =