अयोध्या:। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जैसे ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करने के बाद शिला रखी। उसके बाद से ही पूरे देश भर में राम भक्तों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। आपको बता दें 12 बज कर 44 मिनट पर चांदी की कन्नी से नींव डाली गई।
PM मोदी ने किया संबोधित
राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्पूर्ण देश को सम्बोधित किया और कहा आज पूरा देश राममय है। सदियों को इंतजार आज समाप्त हो रहा है,हर मन दीपमय हो चला है।
विभिन्न रूपों में मिलेंगे राम
PM मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि ”राम विभिन्न रूपों में मिलेंगे,वह भारत की अनेकता में एकता के सूत्र हैं। तमिल, मलयालम, बांग्ला, कश्मीर,पंजाबी में राम हैं। PM मोदी ने आगे कहा कि पूरी दुनिया के कई लोग खुद को राम से जुड़ा हुआ मानते हैं। कंबोडिया, थाईलैंड, मलेशिया, ईरान में भी राम कथाओं का विवरण मिलेगा। नेपाल और श्रीलंका में तो राम का आत्मीय संबंध जुड़ा है। राम दुनिया के हर रूप में रचे-बसे हैं।
आधुनिकता के पक्षधर हैं राम
PM मोदी ने आगे ये भी कहा कि ”भगवान श्रीराम का चरित्र और आदर्श ही महात्मा गांधी के रामराज्य का मार्ग है और राम आधुनिकता के पक्षधर हैं। आज भारत राम की प्रेरणा के साथ आगे बढ़ रहा है, मानवता ने जब-जब राम को माना है, विकास हुआ है और भटकने पर विनाश हुआ है। हमें संकल्पशक्ति से आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है।