राज्यसभा सांसद,पूर्व सपा नेता अमर सिंह का निधन

नई दिल्ली : राजनीति जगत से एक दुखद खबर सामने आई है, राज्यसभा के सांसद एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह की 64 साल की अवस्था में शनिवार को निधन हो गया है। सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज सिंगापुर के एक अस्पताल में चल रहा था। अमर सिंह के निधन का समाचार मिलने के बाद राजनीति जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि सिंह को किडनी से संबंधित रोग था जिसका इलाज चल रहा था। अमर सिंह राज्यसभा सदस्य रहते हुए संसद की महत्वपूर्ण समितियों में शामिल रहे। अमर सिंह को चाहने वाले सभी राजनीतिक दलों में थे।

यूपी सीएम ने गहरा शोक व्यक्त किया :-

वरिष्ठ नेता अमर सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि,

“”अमर सिंह एक वरिष्ठ,अनुभवी राजनेता थे, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना’,शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना”।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक –

लखनऊ से सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमर सिंह की मौत पर ट्वीट कर दुःख व्यक्त किया और उन्होंने यह ट्वीट किया कि ,

“वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी।

स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ।”

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one + 3 =