राजीव गांधी की 75 वीं जयंती आज

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 75 वीं जयंती है। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। राजीव गांधी 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने थे। जो कि भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे।

प्रियंका गांधी ने किया भावुक कर देने वाला ट्वीट 

अपने पिता राजीव गांधी के जयंती पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि “मेरे पिता से मैंने सीखा की कैसे लोगों की बातों को सुना जाता है, और उनके लिए अपने दिल में कैसे जगह बनाई जाती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह मेरे खिलाफ कितना उल्टा बोलते हैं और मैंने उनसे सीखा है कि कैसे हंसते रहना चाहिए, और चलते रहना चाहिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि रास्ता कितना भी कठिन है। “

उपरोक्त कथन के साथ प्रियंका गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी और अपनी एक तस्वीर को शेयर किया जिसमें एक कविता लिखी हुई है।

भावुक हुए कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष

राहुल गांधी ने किया अपने पिता के लिए ट्वीट 

वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि “आज हम राजीव गांधी जी की 75 वीं जयंती मना रहे हैं। जो एक देशभक्त और दूरदर्शी व्यक्ति थे तथा जिनकी दूरदर्शी नीतियों ने भारत निर्माण में मदद की, और उन्होंने मुझे सिखाया की किसी से भी नफरत ना करो सबको माफ करो और सभी इंसानों से प्यार करो। ”  मेरे लिए वह बहुत प्यार करने वाले पिता थे।

इन बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राजीव गांधी की जयंती पर मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी,पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, तथा अपने पिता राजीव गांधी को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। 

पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। पूरे देश में राजीव गांधी की याद में कांग्रेस ने विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन। राजीव गांधी की 75 जयंती पर कांग्रेस देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। जिसमें राजीव गांधी के बतौर प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए उनके द्वारा दिए गए योगदान और प्राप्त की गई उपलब्धियों का उल्लेख किया ।

About Author