रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बाजपेई पुर गाँव मे आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक जंगली जानवर ने एक दर्ज से अधिक लोगो को दौड़ा दौड़ा कर काटा और उन्हें घायल कर दिया। यही नही उसने जंगली जानवर ने जनवरो को भी काट कर घायल किया।
जंगली जनवर के आतंक से लोग घरों के अंदर दुबकने को मजबूर है।वहीं घायल अवस्था मे लगभग एक दर्जन से अधिक लोगो को सीएचसी लालगंज लाया गया जहां चार लोगों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
ताजमहल की नींव के लिए खतरा हो रहा उत्पन्न, ये है वजह
घायलो की माने तो एक सियार ने उनपर हमला किया है। वो पागल हो गया और गाव के ही एक दर्जन से अधिक लोगो को काटा और उन्हें घायल कर दिया। इस घटना की वन विभाग को सूचना भी दी गई पर कोई भी आलाधिकारी मौके पर नही पहुंचा जिससे गाँव मे डर का माहौल व्याप्त है।