रायबरेली : खराब कानून व्यवस्था को लेकर सपाइयों ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन

protest against BJP
Raebareli

रायबरेली :। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं जिसको लेकर आज Raebareli के कलेक्टर परिसर में जमकर सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन किया। वही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि,”भारतीय जनता पार्टी और योगी सरकार अपराध को नियंत्रित करने में असफल रही है।”

 जहां बलिया शहर में कानून व्यवस्था तार तार दिखी है।किस तरह एक युवक की प्रशासन के सामने गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। बीजेपी सरकार ने जनता के विश्वास को तोड़ने का काम किया है। वही योगी सरकार में यूपी की जनता दहशत में है और असुरक्षित महसूस कर रही है।

गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने के नेता व कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। वहीं आज प्रदेश में बड़े पैमाने पर हत्या बलात्कार लूट और डकैती जैसी संगीन घटनाएं आए दिन हो रही है।

रिपोर्ट:-अभिषेक बाजपेयी…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 × three =