रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के मुरेठी गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब घर के पास रास्ते में गाड़ी खड़ी करने को लेकर परिवार के ही दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाने लगे। दोनों पक्षों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक पक्ष ने परिवार के ही लोगोंं पर आरोप लगाया है कि घर के पास गाड़ी खड़ी कर दी थी। जिसे लेकर कई बार विवाद हो चुका है। एक बार फिर जब इसी मामले को लेकर बहस हुई। तो दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया।फिर आमने सामने आ गए।
देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया।जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जब दोनों पक्ष थाने पहुंचे, तो पुलिस ने तहरीर के आधार पर मेडिकल के लिए भेज दिया है।
भारत में लॉन्च होगा Battleground Mobile India, PUBG से होगा..
जिसमेंं दोनों पक्षों से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैंं। जहांं पुलिस नेे दोनों तरफ से मामला दर्ज कर लिया। एक तरफ सेे नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी तरफ सेेे चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।