जुर्माने के बाद भी किसान जला रहे पराली, अब क्या करेगी सरकार?

farmers burn parali
image source - google

पंजाब और हरियाणा में किसनों द्वारा पराली जलाना जारी है। चिंता ये है की इस बार पिछले साल से ज्यादा पराली जलाई जा रही है। जिससे प्रदूषण का स्तर इस बार और भी बढ़ सकता है।

इस मामले पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा की ‘दिल्ली में सर्दी के दिनों में प्रदूषण की स्थिति हमेशा गंभीर होती है। पंजाब में पिछले साल से ज़्यादा पराली जल रही है, केंद्र सरकार ने इतनी अधिक मशीन दी है, पंजाब सरकार को ध्यान देना चाहिए कि वहां पराली ज़्यादा न जले।

किसानों पर जुर्माना

वहीं हरियाणा में सरकार ने किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए 2500 जुर्माना लगा दिया है। लेकिन इसके बाद भी पराली जलाई जा रही है। बता दें किसानों का कहना है की पराली जलाना उनकी मज़बूरी है। अगर सरकार उन्हें प्रति एकड़ 2000 रूपए दे तो वो ऐसा नहीं करेंगे।

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ना शुरू

हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ना शुरू हो गया है। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने बताया की इस समय तक सूरज निकल आता है। लेकिन अब सूरज ही नहीं दिख रहा। सरकार को प्रदूषण को रोकने के लिए पराली जलाने पर प्रतिबन्ध लगाना चाहिए।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eleven + nine =