प्रियंका ने प्रतिज्ञा सम्मलेन में किया चुनावी रण का ऐलान

Source - Google

लक्ष्य 2022 के तहत यूपी के बुलंदशहर में कांग्रेस पार्टी ने प्रतिज्ञा सम्मेलन का आगाज़ कर दिया। बुलंदशहर से शुरू हुई इस सियासी रणभेरी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शिरकत की और पदाधिकारियों से सीधे बात की। प्रियंका गांधी ने रेम्प पर बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, मेरठ, ग़ाज़ियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत समेत सभी 14 जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों से एक एक कर बात की।

प्रियंका गांधी ने ग्राम पंचायत स्तर ही नहीं, ब्लाक और जिला स्तर के पदाधिकारियों से बात की और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ लेवल की तैयारी को जानने की कोशिश की। जहां कांग्रेस पदाधिकारियों ने युवा, महिला, किसान और बेरोजगारी की गम्भीर समस्या को प्रियंका गांधी के सामने रखा।

Jagannath Temple की स्तापना कब और कैसे हुई और क्या है चमत्कारों का रहस्य

वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी और अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आजादी का मतलब सत्ताधारी दल नहीं जान सकता। जिस देश को अपनी बलिदान से नेहरू जी, पटेल जी समेत तमाम क्रांतिकारियों ने दिलाई उसका मतलब सत्ताधारी दल भूल गया। भाजपा को आजाद भारत की कमान बिना संघर्ष के मिली है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

15 + 7 =