प्रियंका गाँधी ने योगी पर किया जोरदार हमला

google

उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गाँधी ने कल बैठक समाप्त होने के बाद योगी सरकार जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा की योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति बार बार लापरवाही करती नजर आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की योगी सरकार की जिम्मेदारी है कानून व्यवस्था की महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था करे।

हैदराबाद एनकाउंटर को लेकर साध्वी प्रज्ञा ने कही ये बात

साथ ही उन्होंने उन्नाव मामले को लेकर कहा की उन्नाव में पिछले 11 महीनों में 90 बलात्कार हो चुके हैं। और सरकार आरोपियों को बचाने में लगी रही। जब तक उनके खिलाफ कोई एक्शन लिया जाता तब तक पीड़िता का पूरा परिवार तहस-नहस नहीं हो गया। फिर भी वह महिला कितने साहस से अपनी लड़ाई लड़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को भी कुछ निर्देश दिए उन्होंने कहा की मैं महिलाओं से आवाहन करती हूं कि हर स्तर पर पुरुषों से सत्ता छीनने और अपनी लड़ाई खुद जोरदार तरीके से लड़े।

About Author