जामिया : छात्रों के समर्थन में आयी कांग्रेस,प्रियंका गाँधी का इंडिया गेट पर प्रदर्शन

jamia protest
image source - google

दिल्ली पुलिस,जामिया इस्लामिया और AMU के छात्रों के बीच हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा की ​​’यह ऐसी सरकार है, जिसने देश के युवाओं और छात्रों के अधिकारों पर हमला किया है। इसीलिए, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने इंडिया गेट पर शाम 4 बजे से अगले 2 घंटों के लिए सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है’। बता दें इस प्रदर्शन में प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, एके एंटनी, पीएल पुनिया, अहमद पटेल, और अन्य कांग्रेसी के बड़े नेता शामिल है। इनके हाथो में एक सफ़ेद कागज है जिसपर लिखा हुआ है की ‘संविधान बचाओ देश बचाओ’,’युवा छात्रों पर हमले बंद करो’,’लाठी-गोली नहीं रोजगार-रोटी दो’। बता दें छात्र CAA का विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और जब प्रदर्शन उग्र हुआ तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया था। जिसके बाद छात्रों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी थी। अब इनके समर्थन में कांग्रेस भी आ गयी है।

NRC और CAB पर ममता बनर्जी इस दिन करेंगी बैठक

 

About Author