कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर किया ट्वीट वार

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा लगातार एक्शन मूड में नजर आ रही हैं। वह प्रदेश की जनता के साथ हो रहे कृतियों पर अपना वर्जन भी देते नजर आ रही हैं। इसी क्रम में आज प्रियंका वाड्रा ने फिर एक बार सरकार को घेरने का काम किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर ट्वीट के जरिए हमला बोला है।

प्रियंका गांधी के पदयात्रा में मची भगदड़, कई पत्रकार हुए घायल

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार ने राज्य के पावर कॉरपोरेशन के कर्मियों की भविष्य निधि का पैसा डीएचएफएल जैसे डिफाल्टर कंपनी में फंसा दिया है। साथ ही उन्होंने पूछा कि किसका हित साधने के लिए कर्मचारियों की 200 करोड़ से भी ऊपर की गाढ़ी कमाई इस तरह की कंपनी में लगा दी गई है। उन्होंने सरकार से प्रश्न भी पूछा की क्या कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना जायज है।

About Author