CAA और NRC को लेकर प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला

cm yogi
google

उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) तथा भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को लेकर हुए हिंसात्मक प्रदर्शन के बाद लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इन सब को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और प्रशासन ने कुछ ऐसे कदम उठा रखे हैं जो निराधार हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि वह बिजनौर गई थी जहाँ पर दो लोगो की मौत हो गई है। एक लड़का घर से दूध लेने के लिए निकला था जिसकी बाद में लाश पायी गई। पुलिस ने उसके घर वालों को धमकी दिया कि अगर शिकायत करेंगे तो उन लोगों के खिलाफ फ़र्ज़ी मुक़दमे दर्ज करवा देंगे। दूसरे लड़के को पुलिस ने मस्जिद के सामने से उठा लिया और बाद में उस लड़के को गोली मार दी गई जिसकी लाश कुछ दूर मिली। पुलिस ने उसके घर वालों को भी कार्यवाई करने की धमकी दिया।

जामिया : छात्रों के समर्थन में आयी कांग्रेस,प्रियंका गाँधी का इंडिया गेट पर प्रदर्शन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि रिटायर्ड आईपीएस दारापुरी को उनके घर से उठा लिया गया। मै उनके घर उनके परिजनों से मुलाक़ात करने के लिए गई थी। घर देखने से ही लग रहा था कि यह घर एक ईमानदार व्यक्ति का है। प्रदेश भर में जो डर का वातावरण है। बहुत से विश्वविद्यालय के छात्रों को भी पकड़ कर जेलों में बंद कर दिया गया है। पढाई करने वाले छात्रों को जिस गलत तरह से जेल भेज दिया गया है उस पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

महासचिव प्रियंका गांधी ने साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों से बदला लेने की बात कहते हैं जिसपर प्रदेश की पुलिस काम कर रही है। भारत के पूरे इतिहास में कोई भी ऐसा मुख्यमंत्री नहीं हुआ है जिसने इस प्रकार का बयान दिया हो। उन्होंने आगे कहा कि हमारा देश राम का है, कृष्ण का है और भगवान शिव का है। भारत के सभी लोग उनके करुणामय स्वभाव के बारे में भलीभांति जानते हैं।

About Author