अयोध्या में इस बार भव्य होगा दीपोत्सव, बनेगा ये बड़ा विश्व रिकॉर्ड

Preparations for Diwali in Ayodhya
image source - google

ये दीपावली कुछ खास होने वाली है। क्योंकि इस बार दीपावली उत्सव का आयोजन श्री राम जन्मभूमि परिसर में होगा। लगभग 500 वर्षों के इंतजार के बाद सच में इस बार भगवान राम की वापसी दिवाली के पावन पर्व पर हो रही है।

इस खुशी में जोरों-शोरों के साथ तैयारियां की जा रही है। दिवाली पर इस बार 5 लाख 51 हजार दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है और ये गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा। लेकिन कोरोना काल के चलते लोगों से सीमित संख्या में अयोध्या आने को कहा गया है।

दीपोत्सव की यह पूरी तैयारी

अयोध्या में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 13 नवंबर को दीपोत्सव समारोह के लिए तैयारी करने को कहा गया है। इस बार दीपोत्सव में 11 झांकियां निकाली जाएंगी। इसके साथ ही रामलला का एक दरबार भी इस झांकी में रहेगा जो कि अन्य झांकियों का नेतृत्व करेगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one − one =