शिवपाल सिंह यादव ने कहा योगी ठीक है लेकिन उनके नौकरशाह करते हैं…

Shivpal Singh Yadav in Gorakhpur
Shivpal Singh Yadav in Gorakhpur

गोरखपुर दौरे पर पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने कहा योगी ठीक है लेकिन उनके नौकरशाह करते हैं मनमानी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख में अब धीरे-धीरे अपने चरम की तरफ बढ़ रहा हैं। उत्तर प्रदेश में सिर्फ 1 साल बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं और इस दरमियान जो प्रदेश में विभिन्न राजनीतिक दल हैं उनकी सरगर्मी शुरू हो गई है अगर हम बात करें तो उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और अन्य पार्टियां पूरी तरह से अपने वोटरों को रिझाने में लग गई हैं।

सीएम योगी बहुत ही मेहनती और अच्छे व्यक्ति

इसी क्रम में गोरखपुर पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान मीडियाकर्मियों से की। उन्होंने कहा कि सीएम योगी बहुत ही मेहनती और अच्छे व्यक्ति हैं लेकिन जो उनके नौकर शाह है वह उनके द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को धरातल पर उतरने नहीं दे रहे हैं। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की मुखिया ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के छोटे-छोटे राजनीतिक दलों से गठबंधन करेंगे।

हम सेकुलर दलों के साथ भी गठबंधन करेंगे और उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आने से रोकेंगे शिवपाल सिंह यादव ने पारिवारिक मतभेद पर भी कहा कि परिवार मतभेद एक शकुनि की वजह से हुआ है और समय आने पर वह शकुनी को बेनकाब भी करेंगे।

वैक्सीन आने के बाद भी कुछ राज्यों में नहीं राहत, बढ़ते मामलों को देखते हुए की गयी सख्ती

इसके साथ शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के 4 साल पूरे होने पर कहा कि प्रदेश में अपेक्षाकृत विकास नहीं हो पाया है इसके साथ ही शिवपाल सिंह यादव ने यह भी कहा कि अगर समाजवादी पार्टी हमारे साथ गठबंधन करती है तो हम उस गठबंधन के लिए तैयार रहेंगे।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one × 1 =