उत्तर प्रदेश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) लोहिया के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर लाल लोधी ने बहराईच का जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया है। उन्होंने बहराईच में प्रसपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद वसीम को ज़िले का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर मोहम्मद वसीम को बहराईच ज़िले का अध्यक्ष बनाया गया है।
यूपी के 12 जिलों के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने किये घोषित
शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी ने विवादों के बाद अलग पार्टी का गठन किया था और पार्टी का नाम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी रखा गया था। हालाँकि शिवपाल सिंह यादव अपने बयानों में अक्सर भतीजे अखिलेश यादव का समर्थन करते हुए दिखाई देते हैं। वह अपने बयान में कह चुके हैं कि वह अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। अभी हाल ही में समाजवादी पार्टी के कुछ बड़े नेताओं ने शिवपाल सिंह यादव के सामने प्रसपा की सदस्यता ग्रहण किया था।