Invest India: पीएम मोदी ने कहा कोरोना काल में फार्मेसी की भूमिका निभा रहा भारत

PM Modi in invest India
image source - google

इन्वेस्ट इंडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोविड-19 काल के बाद दुनिया में हमें विभिन्न प्रकार की समस्याओं के बारे में सुनने को मिलेगा। जैसे विनिर्माण, आपूर्ति श्रंखला, पीपीई की समस्या आदि। हालांकि भारत में हमने इन समस्याओं को आने नहीं दिया।

फार्मेसी की भूमिका निभा रहा भारत

कोरोना काल में भी भारत ने सैकड़ों देशों की मदद की है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत दुनिया में फार्मेसी की भूमिका निभा रहा है। हमने अब तक लगभग 150 देशों को दवा उपलब्ध कराई है। इस वर्ष मार्च-जून के दौरान हमारे कृषि निर्यात में 23% की वृद्धि हुई है। यह तब हुआ जब पूरे देश में लॉकडाउन सख्ती से लागू था।

आज हमारे देश भारत की कहानी मजबूत है और आने वाला कल इससे भी ज्यादा मजबूत होगा एफडीआई के लिए कई सुधार किए गए हैं‌ हमने सॉवरेन वेल्थ और पेंशन फंड के लिए एक अनुकूल टैक्स व्यवस्था बनाई है। भारत ने शिक्षा, श्रम और कृषि के क्षेत्र में रिफार्म किए हैं। जिससे लगभग हर भारतीय प्रभावित होगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 + 8 =