Pradhanmantri Awas Yojana List में अपना नाम कैसे देखें?

pradhanmantri awas yojna

PMAY 2021: आप प्रधानमंत्री आवास योजना 2021 के बारे में अवश्य जानते होंगे या इसके लाभार्थी होंगे। यदि आप इसके बारे में नहीं जानते हैं तो हम आज आपको बता दें कि इस योजना के तहत देश के ऐसे करोड़ों लोगों को आवास उपलब्ध कराए गए थे, जिनके पास रहने के लिए घर नहीं थे।

Pradhanmantri awas Yojana 2021 ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लिए अलग-अलग सरकार द्वारा चलाई गई थी। इसके अंतर्गत वर्ष 2022 तक दो करोड़ घर बनाने का लक्ष्य रखा गया था। इस योजना के लॉन्च होते ही लोगों ने अपने सर पर छत पाने के लिए आवेदन करना शुरू कर दिया था। उसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट जारी की जाती है जिसमें आवाज के लिए चयन हुए लोगों का नाम होता है।

प्रधानमंत्री आवास योजना 2021 लिस्ट में अपना नाम है या नहीं। यह पता करने के दो तरीके हैं। पहला पंचायत से जुड़े अधिकारी से जाकर पता करना या फिर ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर PMAY List 2021 में अपना नाम देखना।

आजकल ऑनलाइन का जमाना है और कोरोना कॉल भी चल रहा है। ऐसे में बाहर आने जाने से सभी लोग बचना चाहते हैं। इसलिए वे प्रधानमंत्री आवास योजना 2021 लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन ही देख सकते हैं। यदि आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है तो हम इस पोस्ट में आपको पूरी प्रक्रिया बताएंगे।

Pradhanmantri Awas Yojana 2021 List Name देखने की प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना 2021 की लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Step 1. अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर ब्राउज़र ओपन कर ले।
Step 2. अब आपके सामने एक पेज ओपन होकर आएगा जिसमें PMAY (URBAN) और PMAYG (GRAMIN) लिखा होगा।
Step 3. यदि आप का आवास शहर में है तो PMAY (URBAN) पर क्लिक करें। अगर ग्रामीण क्षेत्र में आवास है तो PMAYG (GRAMIN) पर क्लिक करें।
Step 4. अब MIS Report के नीचे आपको Selection Filters लिखा नजर आएगा।
Step 5. अब आपको इसमें कुछ चीजों का चयन करना होगा जैसे –

a. अपना राज्य
b. अपना जिला
c. विकासखंड
d. ग्राम पंचायत का नाम
e. जिस वर्ष की लिस्ट देखनी हो उस वर्ष को चुनें
f. योजना का नाम चुने जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना 2020
g. इतना करने के बाद नीचे Submit पर क्लिक कर दें।

Step 6. अब आप Pradhanmantri Aawas Yojana List 2021 me apna Naam देख सकते हैं।

आपके सामने आपके क्षेत्र की पूरी लिस्ट खुलकर आ जाएगी। जिसमें आप देख सकते हैं कि आपके क्षेत्र में किन-किन लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में आए हैं।

Note:- यदि आपने अपनी जानकारी गलत भरी तो आपके सामने PMAY की लिस्ट खुलकर नहीं आएगी।‌ इसलिए पूरी जानकारी सही भरे।

आज इस पोस्ट में हमने आपको बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट 2021 में अपना नाम कैसे देखें। यदि इसके बाद भी आपके मन में कोई प्रश्न है तो आप कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 × 3 =