शिवपाल यादव ने बोला सरकार पर जुबानी हमला

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी चरम सीमा पर है। बिजली की कटौती से किसान बहुत परेशान है। प्रदेश में हो रही बिजली की छापेमारी तथा बिलों से लोग परेशान हैं। इस सरकार में खास कर पिछड़ों पर जुल्म व अत्याचार किये जाते है।

शिवपाल यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश में जंगलराज व्याप्त है। इनके राज में दिन दहाड़े लूट, हत्याएं बढती जा रही हैं। प्रदेश सरकार पीड़ितों पर कोई ध्यान नहीं देती, अपराध रोकने में भी नाकाम है। ये बाते उन्होंने प्रतापगढ़ जाते हुए रायबरेली में बोली।

केंद्र सरकार के खिलाफ,शिवपाल सिंह की पार्टी करेगी धरना प्रदर्शन

उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जुर्माना इतना लग रहा है इसका पूरा असर गरीबों पर पड़ रहा है, गरीब घर बेचने पर मज़बूर है। इसकी वजह से गरीब आत्महत्या कर रहे है। उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। लोग नौकरी से निकाले जा रहे हैं। नोट बंदी के बाद से प्रदेश की गरीब जनता परेशान है। उन्होंने आगे कहा कि गरीब किसानों के लिए बिजली फ्री होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 2022 में वे सरकार बनाएंगे तब जाकर गरीब आदमी को राहत मिलेगी।

शिवपाल यादव का पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हुआ जोरदार स्वागत

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का लखनऊ से प्रतापगढ़ के एक कार्यक्रम में जाते वक्त पार्टी के कार्यकर्ताओं ने त्रिपुला चौराहे पर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया और उन पर जमकर जुबानी प्रहार किए।

About Author