रायबरेली: कांग्रेस को धार देने के लिए प्रियंका का न्यू प्लान

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी रायबरेली में कांग्रेस की जड़े अब मजबूत करने में लगी है। प्रियंका ने स्थानीय संगठन को निर्देश देते हुए कहा की पार्टी के जो कार्यकर्ता धरातल पर सक्रिय रहते है। उन्हें ही आगे बढ़ाया जाये। इसके साथ ही प्रियंका गाँधी रायबरेली व अमेठी में कांग्रेस की जड़े फिर से मजबूत करने के लिए दूसरी पार्टी के धरातल पर सक्रीय नेताओं से संपर्क कर कांग्रेस में शामिल करने की तैयारी में है। कुल मिला कर प्रियंका पार्टी में उन्ही नेताओं और कार्यकर्ताओं को रखना करना चाहती है जो सक्रीय रहते हो और इच्छाशक्ति वाले हों।

जो नेता पार्टी में सिर्फ नाम के लिए है और जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं कर रहे उन्हें प्रियंका ने सन्देश दे दिया है की पार्टी में रहना है तो पार्टी के लिए काम करना होगा। इसके साथ ही प्रियंका गाँधी ने रायबरेली और अमेठी में पिछड़े व दलित समाज के कई अहम चेहरों को पार्टी में शामिल करने की रणनीति बना रही है। साथ ही प्रियंका अब सोशल मिडिया के जरिये कांग्रेस को मजबूत करने के लिए गैर राजनितिक व्यक्तियों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।

गांधी जयंती: लखनऊ में कांग्रेस की पदयात्रा आज, प्रियंका भी होंगी शामिल

अन्य पार्टी के नेता होंगे शामिल

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अन्य पार्टी ( बीजेपी,सपा,बसपा) के अल्पसंख्यक, दलित,पिछड़े समाज के नेताओं से संपर्क कर के कांग्रेस में शामिल करेंगी। इसके लिए उनकी कई नेताओं से फ़ोन पर बात भी हो चुकी है। अब देखना यह होगा की प्रियंका के इन फैसलों से कांग्रेस अपनी खोई हुई पकड़ मजबूत बना पाती है या नहीं।

About Author