प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद रायबरेली रवाना

raibareli
google

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को प्रदेश के पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक किया और इसके बाद रायबरेली के लिए रवाना हो गईं। कांग्रेस महासचिव रायबरेली में कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव के परिजनों से मुलाकात करने के लिए गई हैं। अभी 27 दिसंबर को ही उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव का एक लम्बी बिमारी के बाद देहांत हो गया था।

प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली में सुनील श्रीवास्तव के घरवालों से मिलने के बाद वापस राजधानी लखनऊ लौटेंगी और रात यहीं गुजारेंगी। माना जा रहा है कि वह आज एक्ट्रेस सदफ जफर से भी मिल सकती हैं। लखनऊ में 19 दिसंबर को हुए हिंसात्मक प्रदर्शन के बाद सदफ जफर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

प्रियंका गाँधी वाड्रा के साथ हुई धक्का मुक्की पर बोले वाड्रा

सदफ जफर पर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) तथा भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन को लेकर हिंसा भड़काने का आरोप लगा है। इस मामले में निचली अदालत में भी उनकी दायर की गई याचिका को ख़ारिज कर दिया है। इसपर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उनके समर्थन में प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए जमानत देने की मांग किया था।

About Author