प्रियंका गाँधी वाड्रा के साथ हुई धक्का मुक्की पर बोले वाड्रा

robert wadra
image source - google

कल लखनऊ में प्रियंका गाँधी वाड्रा को पुलिस ने रोक लिया था। जिसके बाद प्रियंका गाँधी ने आरोप लगाए की पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की है। उनको रोकने के लिए गला पकड़ा गया व खींचा गया। जिसकी वजह से वो गिर गयी। इस मामले पर पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा की ‘मै बहुत परेशां हूँ ये देखकर की महिला पुलिस ने किस तरह से प्रियंका को धक्का दिया और वो गिर गयी। इसके बाद भी प्रियंका रुकी नहीं और दो पहिया वाहन पर बैठकर पूर्व IPS के परिवार से मिलने के लिए उनके घर गयी।

Hdfriday : Download Hollywood, Bollywood, TV Series, Tamil, Telugu, Hindi Dubbed Movies

आगे रोबर्ट वाड्रा ने कहा की ‘मुझे प्रियंका पर गर्व है। जिन लोगों को आपकी जरुरत है, आप उन तक पहुंची। आपने जो किया वह सही था और जरूरतमंद लोगों के साथ या दुखी लोगों के साथ होना कोई अपराध नहीं है’। दरअसल प्रियंका गाँधी जिस पूर्व आईपीएस के परिवार से मिलने जा रही थी, उनको 20 दिसम्बर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पूर्व IPS SR दारापुरी ने फेसबुक पर CAA को लेकर एक पोस्ट की थी। जिसकी वजह से उनपर हिंसा भड़काने का आरोप लगा था।

About Author