पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, बढ़ेगा लॉकडाउन?

pm modi meeting with cm
image source - google

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं। यह बात खास तौर पर देश में चल रहे लॉकडाउन के बारे में होगी। क्योंकि देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और लॉकडाउन 3 दिनों बाद खत्म हो रहा है। यह विचार करने वाली बात है कि जब ब्लॉकडाउन में इतने ज्यादा मामले बढ़े हैं, तो लॉकडाउन खत्म होने के बाद कितने मामले बढ़ जाएंगे।

ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्रीयों ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री से अपील की है। इससे पहले हुई मुख्यमंत्री के साथ बैठक में भी कुछ मुख्यमंत्रीयो ने पीएम मोदी से इसे लेकर चर्चा की थी। इसलिए लॉकडाउन की अवधि बढ़ना निश्चित माना जा रहा है। बता दें पंजाब के मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन की अवधि को 14 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया है।

मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने पहना homemade मास्क 

जिन राज्यों में कोरोनावायरस के ज्यादा मरीज हैं, उन राज्यों में लॉकडाउन की अवधि खत्म ना हो शायद। भारत में इस समय सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। जहां पर संक्रमित लोगों की संख्या 1600 से ज्यादा हो गई है। इसके बाद तमिलनाडु 834, दिल्ली 720, राजस्थान 463, उत्तर प्रदेश 410, आंध्र प्रदेश 348 और केरल में 357 कोरोनावायरस के मामले हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

9 + 13 =