एनपीआर एनआरसी ही है: अखिलेश यादव

npr
google

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक बयान दिया है जिसमे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने प्रदर्शन के दौरान हुए नुक्सान का ज़िम्मेदार पुलिस को ठहराया है। सपा मुखिया ने कहा कि हिंसा में जिनकी जाने जा रही हैं उसकी मुख्य वजह मुख्यमंत्री की भाषा है। मुख्यमंत्री द्वारा ठोंको बोलने का परिणाम है। हिंसक प्रदर्शन के बहुत से वीडियो आये है जिसमे पुलिस ने नुकसान किया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार अपने मुद्दों पर नाकाम हो गई है इसी लिए ऐसा काम कर रही है। भारतीय राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) ही राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) है। केंद्र सरकार द्वारा एनपीआर में कई ऐसे बिंदु लाये गए है जिनके कागज मिलेंगे ही नही और जो कार्य ये एनआरसी से नही कर सके वह एनपीआर के ज़रिये करने जा रहे है। जातीय जनगणना कराने में दिक्कत क्यो हो रही है?

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार कब यह आकलन करेगी कि पुलिस ने कितनी तोड़फोड़ किया है। बीजेपी पर किसी को भी भरोसा नहीं रह गया है और अब इन लोगों के जाने का समय हो गया है। बीजेपी को किसी पर भी व्यक्तिगत आरोप नही लगाने चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि उपमुख्यमंत्री पर्ची की चोरी करते थे और उनपर पर केस था कि उन्होंने दुर्गा पूजा में गलत पर्ची से चोरी की थी। उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री को नही चाहते हैं। साथ ही कहा कि हम नए साल में देखेंगे कि मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री को हटाएंगे या उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री को हटाएंगे।

सीएम के संपत्ति ज़ब्त करने वाले बयान पर क्या बोले सपा प्रमुख

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था के मोर्चे पर फेल रहे हैं और उनकी ‘ठोंको नीति’ के कारण राज्य में क्राइम ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने योगी सरकार पर समाज के लोगों को आपस में लङाने का भी आरोप लगाया है।

About Author