मोदी ने दिल्ली के द्वारका में किया रावण दहन 

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने द्वारका के डीडीए ग्राउंड में रावण दहन किया। रावण दहन करने के पहले मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए चंद बाते कही। उन्होंने कहा कि भारत उत्सवों की भूमि है। पुरे साल के 365 दिनों में, कोई ऐसा दिन नहीं बचा होगा जब पुरे देश के किसी न किसी कोने में उत्सव ना मनाया जाता हो। हजारों साल की सांस्कृतिक परम्परा चलती आ रही है की हमारे देश में सामूहिक जीवन का एक निरंतर प्रशिक्षण करने का काम किया जा रहा है और उत्सवों को भी संस्कार का शिक्षा काहा गया है।

विजयादशमी के साथ वायुसेना का जन्मदिन 

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज विजयादशमी का पर्व के साथ-साथ हमारी वायुसेना का जन्मदिन भी है। हमारे देश की वायुसेना अबतक नई ऊंचाईयों को प्राप्त कराती आ रही है, हमें उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना करनी चाहिए और हम सब हमारी वायुसेना की जांबाज जवानों को याद करते हुए प्रार्थना करें।

लखनऊ से चेन्नई जाने वाले प्लेन में बम होने की बात अफ़वाह

मोदी के साथ पूरे देशवासियो ने लिया संकल्प 

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्सव हमें जोड़ते भी हैं और मोड़तें भी हैं। उन्होंने कहा उत्सव हमारे अंदर नई उमंग और उत्साह भी भरते हैं। मोदी ने बयान दिया कि जब गांधी जी की 150वीं जयंती हमने मनाई थी तब सभी ने संकल्प लिया था कि हम देश की भलाई के लिए एक संकल्प इस साल पूर्ण करके रहेंगे। हमें बिजली, पानी बचाने का संकल्प लेना चाहिए और देश की सम्पत्ति बचाना भी संकल्प हो सकता है।

पीएम ने बयान दिया कि हमारी रगों में उत्सव धमकता है, हमारी भारतीय परम्परा में रोबोट पैदा नहीं किये जाते बल्कि जीते जागते इंसान पैदा होते हैं। हमारे देश में नवरात्रि का पर्व पुरे देश ने हर्ष उलाश से मनाया। आराधना से शक्ति का संचार होता है और शक्ति आराधना का पर्व भी सबने मनाया। उन्होंने कहा कि  हमारा भारत मां की उपासना करने वाला देश है, हर मां-बेटी का सम्मान किया जाता है। हम सभी चुनौती देते भी हैं और लेते भी हैं। 

मोदी ने कहा कि बुराईयों को खत्म करने के लिए हमारे यहाँ महापुरुष जो की बदलाव को निरंतर स्वीकार करते हैं।बेटियां लक्ष्मी का रूप होती हैं और हर मां-बेटी की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी भी है। हर घर में बेटियां होती है एवं हमें बेटियों को सम्मानित करना चाहिए। लक्ष्मी की पूजा होनी चाहिए, उत्सवों में समयानुकूल बदलाव सभी ने स्वीकार किया है।  

About Author