मायावती ने कई वरिष्ठ नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

google

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री तथा बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख नेता मायावती ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन सभी नेताओं पर पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

पार्टी से निकाले गए इन सभी नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों की दी गई रिपोर्ट की विभिन्न सूत्रों से छानबीन करने के बाद आज 10 नवम्बर को सभी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया जबकि इनको इस सन्दर्भ में कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी है। चेतावनी के बावजूद इन लोगों की कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया। इसकी जानकारी आगरा के ज़िलाध्यक्षसंतोष कुमार आनंद ने दिया। निकाले गए सभी नेता आगरा से हैं

google

इन वरिष्ठ नेताओं का हुआ निष्कासन

मायावती को ‘मुख्यमंत्री बनने के लिए अगला जन्म लेना होगा-सुरेंद्र सिंह

  • नीति निर्धारकों में शामिल सुनील कुमार चित्तौड़ का पार्टी से निष्कासन
  • पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन का पार्टी से निष्कासन
  • पूर्व एमएलसी स्वदेश कुमार उर्फ़ वीरू सुमन का पार्टी से निष्कासन
  • पूर्व विधायक कालीचरण सुमन का पार्टी से निष्कासन
  • पूर्व जिलाध्यक्ष भारतेंदु अरुण का पार्टी से निष्कासन
  • पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ब्यास का पार्टी से निष्कासन
  • पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह का पार्टी से निष्कासन

About Author