भारत की राजधानी दिल्ली की चांदनी चौक सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस मौके पर दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको समेत कई नेता मौजूद रहे। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष रह चुकीं अलका लांबा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से की थी। वह लंबे समय तक इस संगठन से जुड़ी रहीं और फिर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं।
— Alka Lamba – अलका लाम्बा?? (@LambaAlka) October 13, 2019
पूर्व विधायक अलका लांबा ने शनिवार सुबह ही ट्वीट कर कह दिया था ,कि वह शनिवार को कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगी। समाचार एजेंसी आइएएनएस के मुताबिक, अलका ने लांबा ने कहा था कि शुक्रवार को किन्हीं वजहों से मैं पार्टी ज्वाइन नहीं कर पाई, लेकिन शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करूंगीं।शनिवार को अलका लांबा ने कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पहुंकर दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको, चांदनी चौक के अध्यक्ष उस्मान, जिला आदर्शनगर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।
बीजेपी विधायक ने 150 किमी. साईकिल चलाकर रचा इतिहास
एक तरह से देखा जाय तो यह एक तरह से अलका लांबा की घर वापसी ही है, क्योंकि आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने से पहले अलका कांग्रेस पार्टी में ही थीं और बतौर प्रवक्ता टेलीविजन चैनलों पर अपना बात रखती थीं। अलका को पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का करीबी माना जाता है।