डॉ. प्रियन्का रेडी को इंसाफ दिलाने के लिये हुआ धरना प्रदर्शन

google

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हज़रतगंज में प्रागतिशील समाजवादी पार्टी ने डॉक्टर प्रियन्का रेडी को इंसाफ दिलाने के लिये एक विशाल धरना प्रदर्शन किया। प्रागतिशील समाजवादी पार्टी ने 2 दिसंबर को हज़रतगंज के जीपीओ में गांधी प्रतिमा पर इस मामले के दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए यह प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर लाल लोधि, मन्डल के को-ओर्डिनेटर ग्यासुल हक़ और माहिला सभा की पदाधिकारियों ने शिरकत किया।

शाहजहांपुर मेें दुष्कर्म पीड़ित छात्रा से मिलने पहुंचे सपाइयों ने किया धरना प्रदर्शन

हैदराबाद में डॉक्टर प्रियन्का रेडी के साथ कुछ दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। उनकी स्कूटी खराब हो जाने के कारण वह उन दरिंदों के बीच फंस गई थीं। इन दरिंदों ने पहले डॉक्टर प्रियन्का रेडी के साथ बलात्कार किया उसके बाद ज़िंदा जला दिया। इस घटना के बाद से देश भर में आक्रोश फ़ैल गया है और लोग प्रियन्का रेडी के लिए इन्साफ की मांग कर रहे हैं।

About Author