कांग्रेस ने अदिति सिंह के लिए जारी किया कारण बताओ नोटिस

रायबरेली से एमएलए अदिति सिंह को कांग्रेस ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस अदिति सिंह को इसलिए जारी किया गया है क्योंकि उन्होंने पार्टी लाइन से अलग हटकर विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल हुई थी। जबकि कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने इस सत्र का विरोध किया था। इसी को लेकर कांग्रेस ने अदिति सिंह से कारण पूछते हुए नोटिस जारी किया है।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने विधानसभा का 36 घंटे का विशेष सत्र बुलाया था। जिसका विपक्ष ने बहिष्कार किया था पर रायबरेली से विधायक अदिति सिंह इस विशेष सत्र में शामिल हुई थी और प्रदेश के कयी जरूरी मुद्दों को सभा में उठाया था।

कारण बताओ नोटिस जारी करने पर अदिति सिंह का पलटवार

यह विशेष सत्र 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन बुलाया गया था और उसी दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चिन्मयानंद के खिलाफ लखनऊ में पदयात्रा की थी जिसमें अदिति सिंह शामिल नहीं हुई। क्योंकि वह विशेष सत्र में थी। इसी के बाद प्रदेश सरकार ने एमएलए अदिति सिंह को Y-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की थी।

                                     

अदिति सिंह बीजेपी में शामिल होंगी?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अदिति सिंह के मिलने के बाद उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थी। लेकिन अदिति सिंह ने इस बात का खंडन किया। वहीं अदिति सिंह से नाराज कांग्रेस पार्टी ने उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है और विरोध प्रदर्शन करते हुए इस्तीफे की मांग की है।

About Author