सीएम योगी करेंगे झारखंड दौरा, तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित

google
  • पूर्वी सिंहभूम जिले में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री योगी
  • झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज है अंतिम दिन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 5 दिसम्बर को झारखंड के दौरे पर जा रहे हैं। वह सुबह 10:30 बजे गोरखपुर से झारखंड के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा 12:00 बजे पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई विधानसभा में की जाएगी। इसके बाद दूसरी जनसभा बागबेड़ा विधानसभा में 1:15 बजे होगी और तीसरी जनसभा 2:35 बजे इंचा गढ़ विधानसभा में की जाएगी। मुख्यमंत्री शाम को 6:00 बजे तक लखनऊ वापस पहुँच जाएंगे।

योगी सरकार एक और मेगा प्रोजेक्ट विकसित करने की तैयारी में

झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है और ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहाँ पर चुनाव प्रचार करने के लिए जा रहे हैं।

About Author