CM योगी 1090 चौराहे पर करेंगे प्लास्टिक वेस्ट संग्रह प्रोग्राम

cm yogi

महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी द्वारा प्लास्टिक वेस्ट संग्रह कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा एवं स्वाती सिंह भी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में लोगों को पॉलिथीन का उपयोग न करने के बारे में जागरूक किया जायेगा। इस प्रोग्राम में मुख्यमंत्री जी मुख्यातिथि होंगे।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग न करने के बारे में जागरूक करना है। तथा लोगों को इससे होने वाले पर्यावरण प्रदूषण व पशुओं को होने वाले खतरे से आगाह करना है।

मुख्यमंत्री योगी ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ और भी कई जानी मानी हस्तियां शिरकत करेंगी। जिनमे श्री बृजेश पाठक मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, श्री आशुतोष टंडन, श्री महेंद्र सिंह, श्री मोहसिन रजा, डॉ नीरज बोरा, श्री सुरेश कुमार श्रीवास्तव भी होंगे।

About Author