मुख्यमंत्री योगी ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने हजरतगंज स्थित गांधी जी की प्रतिमा पे माल्यार्पण किया। उनके साथ इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद थीं।

मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय से मुख्यमंत्री आवास तक पद यात्रा निकाली। जिसमें तमाम मंत्री भी शामिल हुए।
गांधी प्रतिमा पे माल्यार्पण के बाद मुख्यमंत्री गांधी आश्रम के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने जायेगे।

इस कार्यक्रम में उनके साथ मंत्री अशुतोष टंडन,ब्रजेश पाठक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे।

About Author