उपचुनाव के लिए तीन दिन तक रैलियां करेंगे मुख्यमंत्री

  • उपचुनाव वाली सीटों पर ताबड़तोड़ तीन दिन रैली करेंगे योगी आदित्यनाथ
  • मुख्यमंत्री की सभाएं 15, 16 तथा 18 अक्टूबर को कराने की हो रही है तैयारी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे हैं जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिनों तक रैली करने का कार्यक्रम बनाया है। मुख्यमंत्री की सभाएं 15, 16 तथा 18 अक्टूबर को कराने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव के लिए भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रचारकों में रखा गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशो में भी मांग रहती है। हरियाणा और महाराष्ट्र के प्रत्याशी भी उनकी सभाएं चाहते हैं। बीजेपी के स्टार प्रचारकों में योगी आदित्यनाथ की गिनती होती है ऐसे में उनको अन्य राज्यों में भी ज़्यादा समय देना होगा। उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों की ज़िम्मेदारी मुख्यमंत्री खुद संभालेंगे जिसके कारण उनको लगातार दौरे करने पड़ेंगे।

हमीरपुर उपचुनाव में बीजेपी ने फहराया परचम, युवराज बने विधायक

उपचुनाव के दौरान प्रदेश के नेताओं पर ही सारा दायित्व रहता है। केंद्रीय नेतृत्व हरियाणा और महाराष्ट्र के उपचुनाव के लिए चाह कर भी समय नहीं निकाल पाएगा। इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कन्धों पर दारोमदार है।

About Author